Saturday, February 28, 2026

Bihar Election 2020: गठबंधन के बूते सियासी वजूद तलाशते बिहार के नेता, पढ़िए किसने किससे मिलाया हाथ

-Advertise with US-

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके नेता अपना सियासी वजूद बचाए रखने के लिए जोड़-तोड़ के गुड़ा-गणित में जुट गए हैं। इस बीच पहले से चले आ रहे सियासी गठबंधन NDA और महागठबंधन के अलावें बिहार में दो नए मोर्चे और बन गए हैं। एक मोर्चा राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) ने बनाया है, तो दूसरा महागठबंधन से अगल हुए उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने।

पप्पू यादव और उपेन्द्र कुशवाहा ने बनाया नया गठबंधन

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) ने जहां सोमवार को तीन दलों और मंगलवार को एक अन्य के साथ मिलकर प्रगतीशिल डेमोक्रेटीक एलायंज (PDA) का गठन किया, वहीं उसके अगले दिन यानी मंगलवार को उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) ने अन्य दो दलों से हाथ मिलाकर बिहार में एक नए मोर्चे की नींव रख दी है।

प्रगतिशील डेमोक्रेटीक एलायंस (PDA) में शामिल हैं ये चार पार्टियां

प्रगतिशील डेमोक्रेटिक एलायंस (PDA) में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक), चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता वाली आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी यानी STPI, बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी और मोहम्मद इस्माइल की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) शामिल हुई है। इस गठबंधन में महत्वपूर्ण दल जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) होगा जिसके नेता पप्पू रहेंगे।

उपेन्द्र कुशवाहा ने BSP और जनवादी सोशलिस्‍ट पार्टी के साथ मिलकर बनाया नया मोर्चा

इसी तरह उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) ने मायावती की बसपा (BSP) और जनवादी सोशलिस्‍ट पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मायावती ने तो यहां तक ऐलान कर दिया है कि यदी इस चुनाव में इस मोर्चे की जीत होती है, तो उपेन्द्र कुशवाहा बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।

- Advertisement -

अब तक NDA और महागठबंधन में थी सीधी लड़ाई

बता दें अब तक बिहार में दो सियासी गठबंधन NDA और महागठबंधन थे। NDA में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) जैसी तीन पार्टियां शामिल थीं, तो महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, लोक समता पार्टी (RLSP), VIP और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM)। लोक समता पार्टी (RLSP) जहां महागठबंधन से अलग होकर नया मोर्चा बना चुकी है, वहीं हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) अब NDA का हिस्सा हो गया है।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow