Monday, February 23, 2026

ICC वनडे रैंकिंग में विराट और रोहित का दबदबा कायम

-Advertise with US-

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों की ICC वनडे रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान बरकरार रहे। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम रहे। आईसीसी ने बुधवार को ताजा सूची जारी की।

कोहली के 871 अंक हैं। वहीं, रोहित 855 अंक और पाकिस्तान के बाबर आजम 829 अंक लेकर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं बुमराह 719 अंक के साथ गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले स्थान पर हैं।

बल्लेबाजी सूची में फायदे में रहे बल्लेबाजों में आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी 42वें स्थान और उप कप्तान पॉल स्टर्लिंग 26वें स्थान पहुंच गये।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतिम वनडे में शतक जड़ा था और वह 22वें स्थान पर हैं। वहीं जॉनी बेयरस्टो 13वें स्थान पर पहुंच गये। सैम बिलिंग्स 132 रन जुटाने के बाद रैंकिंग में 146वें स्थान से प्रवेश करने में सफल रहे।

- Advertisement -

गेंदबाजी सूची में फायदे में रहे गेंदबाज आयरलैंड के तेज गेंदबाज क्रेग यंग ने श्रृंखला में 89वें स्थान पर पहुंच गये जबकि मार्क एडेर 138वें स्थान और जोशुआ लिटिल 146वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के गेंदबाजों में लेग स्पिनर आदिल राशिद 29वें से 25वें स्थान पर पहुंच गये।

ICC द्वारा जारी सूची इस प्रकार है…..

ICC टॉप-10 वनडे बल्लेबाज                          

- Advertisement -
  1. विराट कोहली, भारत 869
  2.  रोहित शर्मा, भारत 855
  3. बाबर आज़म, पाकिस्तान 829
  4. रॉस टेलर, न्यूजीलैंड 818
  5. फाफ डू प्लेसी, दक्षिण अफ्रीका 791
  6. डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया 781
  7. आरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया 767
  8. केन विलियमसन, न्यूजीलैंड 765
  9. जो रूट, इंग्लैंड 759
  10. क्विंटन डी कॉक, दक्षिण अफ्रीका 755

ICC टॉप-10 वनडे गेंदबाज 

  1. ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड 722
  2. जसप्रीत बुमराह, भारत 719
  3. मुजीब उर रहमान, अफ़ग़ानिस्तान 701
  4. पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया 689
  5. कगिसो रबाडा, दक्षिण अफ्रीका 665
  6. मोहम्मद आमिर, पाकिस्तान 657
  7. क्रिस वोक्स, इंग्लैंड 650
  8. मैट हेनरी, न्यूजीलैंड 641
  9. राशिद खान, अफगानिस्तान 630
  10. लोकी फर्ग्यूसन, न्यूजीलैंड/मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 628
- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow