Monday, February 23, 2026

यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का कोविड 19 से निधन

-Advertise with US-

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं कमल वरुण कोविड-19 से निधन हो गया है। वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं। इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं। कमल वरुण कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था।

कमल रानी वरुण उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं, वे 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं। बाद में इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां रविवार को उनका निधन हो गया। कमल वरुण का जन्म 3 मई 1958 को हुआ था।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट में लिखा गया, ‘आज दिनांक 02.08.2020 को प्रातः लगभग 9:30 बजे श्रीमती कमल रानी वरुण जी, मंत्री प्राविधिक शिक्षा का SGPGI, लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है। श्रीमती वरुण जी घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं। इससे पूर्व श्रीमती वरुण जी 11वीं व 12वीं लोकसभा की सदस्य थीं। श्रीमती वरुण जी ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जन आकांक्षाओं का सम्मान रखा। मंत्री के रूप में विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में सराहनीय योगदान दिया है। उनका निधन समाज और सरकार के लिये अपूरणीय क्षति है।’

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow