Friday, November 20, 2026

भारत में कोरोना के 48,932 नए मरीज, संक्रमण के मामले 14 लाख के पार

-Advertise with US-

नयी दिल्ली: भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,932 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14,36,019 हो गए जबकि 9,18,735 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। यह आंकड़े covid19india.org पर आधारित है।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से 705 और लोगों की मौत होने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 32,063 हो गई।

देश में कोरोना वायरस से अब भी 4,84,051 लोग संक्रमित हैं। वहीं 63.92 प्रतिशत लोग इस वैश्विक महामारी से उबर चुके हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह लगातार चौथा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में कोविड-19 के लिए नमूनों की जांच की संख्या एक करोड़ 60 लाख के पार चली गई है।

- Advertisement -

आईसीएमआर के अनुसार 25 जुलाई तक 1,62,91,331 लोगों की कोरोना वायरस के लिए जांच की गई जिनमें से 4,42,263 नमूनों की जांच शनिवार को की गई जो एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।

बीते 24 घंटों में जिन 705 लोगों की मौत हुई उनमें से 257 की महाराष्ट्र, 89 की तमिलनाडु, 72 की कर्नाटक, 52 की आंध्र प्रदेश, 42 की पश्चिम बंगाल, 39 की उत्तर प्रदेश, 29 की दिल्ली, 22 की गुजरात, 14 की बिहार, 12 की झारखंड, 11 की राजस्थान और 10 लोगों की मौत ओडिशा में हुई।

- Advertisement -

पंजाब और जम्मू कश्मीर में नौ, मध्य प्रदेश में आठ, हरियाणा में सात, केरल में पांच, गोवा में चार, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, उत्तराखंड और नगालैंड में तीन-तीन जबकि असम और लद्दाख में एक-एक मरीज ने इस संक्रामक रोग के कारण जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को कोई न कोई अन्य बीमारी भी थी।

कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,66,368 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 2,06,737, दिल्ली में 1,29,531, कर्नाटक में 90,942, आंध्र प्रदेश में 88,671, उत्तर प्रदेश में 63,742, पश्चिम बंगाल में 56,377 और गुजरात में 54,626 मामले सामने आए।

तेलंगाना में 52466, राजस्थान में 35298, बिहार में 36604, हरियाणा में 30538, असम में 31086, मध्य प्रदेश में 26926, ओडिशा में 24013, जम्मू कश्मीर में 17305, केरल में 18098, पंजाब में 12684, झारखंड में 7836, छत्तीसगढ़ में 7087, उत्तराखंड में 5445, गोवा में 4686, त्रिपुरा में 3862, पुडुचेरी में 2654, मणिपुर में 2176, हिमाचल प्रदेश में 2049 और लद्दाख में 1276 लोग संक्रमित पाए गए।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow