Sunday, February 15, 2026

बीसीसीआई ने क्यों कहा सबा करीम दें अपने पद से इस्तीफा

-Advertise with US-

मुंबई: पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जनरल मैनेजर (क्रिकेट आपरेशन्स) के पद से इस्तीफा देने को कहा गया है। बोर्ड ने इस मामले में अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मगर अटकलें है कि बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट के लिये करीम की योजना से संतुष्ट नहीं था।

बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ”सबा करीम को इस्तीफा देने को कहा गया है। इसका एक कारण यह है कि वह कोरोना महामारी को देखते हुए घरेलू क्रिकेट के लिये कोई ठोस योजना तैयार नहीं कर पाये।”

घरेलू क्रिकेट के दिसंबर से पहले शुरू होने की संभावना नहीं है। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यदि आईपीएल सितंबर से नवंबर के बीच होता है तो इसी समय पर घरेलू क्रिकेट नहीं खेला जा सकता।

गौरतलब है कि 52 वर्षीय सबा करीम ने भारत के लिये एक टेस्ट और 34 वनडे खेला है। करीम को दिसंबर 2017 में बीसीसीआई द्वारा इस पद पर नियुक्त किया गया था।

- Advertisement -

बहरहाल, बीसीसीआई में इस्तीफे का दौर जारी है। इस महीने के शुरू में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद यह कदम उठाया गया। बोर्ड के मुख्य वित्तीय अधिकारी संतोष रंगनेकर ने भी पिछले साल अध्यक्ष सौरव गांगुली की अगुआई में नये अधिकारियों के आने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow