Thursday, March 12, 2026

पाकिस्तान में राज कपूर के पैतृक आवास पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल

-Advertise with US-

पेशावर: बॉलीवुड के अभिनेता राज कपूर का पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद पैतृक आवास ध्वस्त किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि इसका मौजूदा मालिक यहां एक वाणिज्यिक परिसर बनाना चाहता है। इस हवेली के मालिक अभी शहर के एक समृद्ध जौहरी हाजी मुहम्मद इसरार हैं।

जौहरी हाजी मुहम्मद इसरार इस हवेली को गिराकर इसकी जमीन पर एक वाणिज्यिक भवन बनाना चाहता हैं। वह पहले भी इसे ध्वस्त करने की तीन-चार दफा कोशिश कर चुके हैं। लेकिन ऐसा नहीं कर सकें क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा धरोहर विभाग ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।

ऋषि कपूर ने हवेली को संग्रहालय बनाने का किया था अनुरोध

पाकिस्तान सरकार ने 2018 में राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर के अनुरोध पर पेशावर के किस्सा खवानी बाजार स्थित ‘‘कपूर हवेली’’ को एक संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला किया था। ऋषि कपूर 1990 में वहां गये थे। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी कपूर को यह भरोसा दिलाया था कि पाकिस्तान सरकार इसे संग्रहालय में तब्दील करेगी।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार हवेली को खरीदना। और इसे मूल रूप में पर्यटकों के लिये संरक्षित करना चाहती है। प्रांतीय सरकार इस भवन की कीमत पर इसके मालिक से बात नहीं बन पाने के कारण इसे संग्रहालय में तब्दील करने में नाकाम रही है।

- Advertisement -

कभी भी ढह सकती है हवेली

इस संपत्ति की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। इस हवेली को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ कपूर ने बनवाया था। कपूर परिवार मूल रूप से पेशावर से है। वह 1947 में देश के विभाजन के बाद भारत आ गया। इसी हवेली में ऋषि के दादा पृथ्वीराज और पिता राज कपूर का जन्म हुआ था।

हालांकि, इलाके के बाशिंदों का कहना है कि यह हवेली खतरा बन चुकी है। यह हवेली बेहद खराब हालत में हैं। जीर्ण-शीर्ण दशा के कारण यह कभी भी ढह सकती है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow