Tuesday, February 24, 2026

दुनिया के सबसे अधिक उम्र के शरीर से जुड़े भाइयों का निधन

-Advertise with US-

वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे अधिक उम्र के शरीर से जुड़े भाई रोनी और डोनी गेलयन का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने डेटन के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके भाई जिम ने मीडिया को यह जानकारी सोमवार को दी। मॉन्टगोमेरी काउंटी कोरोनर ने कहा कि उनकी मौत प्राकृतिक थी। इन जुडवा भाइयों का जन्म 28 अक्टूबर 1951 में अमेरिका में ओहियो प्रांति के बेवरक्रिक में हुआ था।

3 साल की उम्र से सर्कस में काम किया

उन्होंने 3 साल की उम्र से सर्कस और कार्निवाल में काम करना शुरू किया था। वे यह काम 1991 तक करते रहे। इसके बाद यह काम छोड़ दिया और 2010 तक अकेले रहे। वे सर्कस से कमाए पैसों से गुजारा करते थे। बाद में सेहत खराब रहने लगी तो वे अपने भाई जिम के साथ रहने लगे। दोनों की देखाभाल जिम और उसकी पत्नी करते थे।

2014 में बना लिया था रिकॉर्ड

रोनी और डोनी ने 2014 में 63 साल की उम्र में शरीर से जुड़े हुए जिंदगी का सबसे लंबा सफर तय करने का कीर्तिमान बना लिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिकी मूल के ही चेंग और एंग बंकर के नाम था। वे 62 साल तक जिंदा रहे थे। रोनी-डोनी पर 2010 में टीएलसी चैनल ने एक डॉक्यूमेंट्री भी टेलिकास्ट की थी।

दो धड़, एक पेट

दोनों भाई पेट से जुड़े थे। उनकी कमर से नीचे का हिस्सा एक और कमर से ऊपर दो धड़ थे। उनका एक ही लोवर डायजेस्टिव ट्रैक्ट और मल द्वार था। दिल अलग-अलग थे।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow