Tuesday, February 24, 2026

सुशांत आत्महत्या मामला: पुलिस ने की दोस्त सिद्धार्थ पिथानी से पूछताछ

-Advertise with US-

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसके चलते बांद्रा पुलिस ने बुधवार को सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिथानी से पूछताछ की। सिद्धार्थ पिथानी सुशांत के क्रिएटिव कंटेंट मैनेजर के तौर पर काम करते रहे थे।

गौरतलब है कि जिस वक्त सुशांत ने आत्महत्या की थी तब सिद्धार्थ पिथानी उनके घर पर ही मौजूद थे। सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब तक की जांच में सुशांत की मौत की वजह दम घुटना ही बताई जा रही है। पुलिस मामले की गहराई तक जांच कर रही है।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 28 लोगों से पुलिस कर चुकी है पूछताछ

हाल में एक्ट्रेस संजना सांघी को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। संजना ने सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा में महिला चरित्र निभाया है। इस मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 28 लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

क्या सुशांत ने की थी आत्महत्या?

रूपा गांगुली समेत तमाम ऐसे दिग्गज सितारे हैं, जो सुशांत की मौत को आत्महत्या नहीं मानते हैं। रूपा गांगुली ने पिछले दिनों ही ट्वीट करके कहा था कि जब सुशांत के घर से किसी किस्म का सुसाइड लेटर नहीं मिला तब किस आधार पर इसे आत्महत्या घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -

आ गयी सुशांत सिंह रजपूत की विसरा रिपोर्ट भी

इससे पहले मंगलवार को जब सुशांत की विसरा रिपोर्ट भी आ गयी। इसमें कहा गया है कि मौत से पहले सुशांत की किसी के साथ हाथापाई नहीं हुई है। इसमें साफ हो गया है कि उसके शरीर के अंदर किसी भी तरह का जख्म नहीं पाया गया। पांच डॉक्टरों की टीम ने सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह दम घुटना बताया था।

Read also: किस्सा बॉलीवुड का- हिन्दी फिल्म उद्योग में कैंप, ग्रुप और नेपोटिज़म कोई नई बात नहीं!

- Advertisement -
दीपक सेन
दीपक सेन
मुख्य संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow