Monday, February 23, 2026

प्रियंका गांधी को नोटिस, खाली करें सरकारी बंगला

-Advertise with US-

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लोदी एस्टेट का सरकारी बंगला खाली करने को कहा है। प्रियंका को यह बंगला एक अगस्त तक खाली करना होगा। एसपीजी सुरक्षा हटने के कारण प्रियंका को बंगला खाली करना होगा। इस बाबत उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

यह नोटिस मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने जारी किया। प्रियंका परिवार के साथ लोदी एस्टेट के 6-बी, हाउस नंबर- 35 में लगभग दो दशक से रह रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी नोटिस का पालन करेंगी। उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना है।

बीते साल नवंबर में हटाई गई थी SPG सुरक्षा

गौरतलब है कि एसपीजी सुरक्षा के चलते यह बंगला अलॉट किया गया था। मगर गत नवंबर में केंद्र सरकार ने एसपीजी सुरक्षा हटा ली गयी थी। मोदी सरकार के इस फैसले को कांग्रेस ने साजिश करार दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को हत्या के बाद गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की गई थी।

गांधी परिवार को दी गयी Z+ कैटेगरी की सुरक्षा

केंद्र सरकार ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा Z+ कैटेगरी की कर दी है। इसका जिम्मा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के पास है। इससे पहले मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एसपीजी कवर वापस ले लिया था। इस वक्त एसपीजी की सुरक्षा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है।

- Advertisement -
दीपक सेन
दीपक सेन
मुख्य संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow