Wednesday, March 18, 2026

सारणः भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सातो मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा

-Advertise with US-

सारणः भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने प्रदेश के अनुमोदन के बाद भाजपा के सातों मोर्चा के  जिलाध्यक्षों की नामों की घोषणा कर दीं हैं। जिन नामों की घोषणा की गई उनमें उनमें कुमार भार्गव को युवा मोर्चा , अनु सिंह को महिला मोर्चा, बब्लू मिश्रा को किसान मोर्चा, सरदार राजू सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा, अध्यक्ष नागेश्वर बैठा को अनुसूचित जाति मोर्चा, त्रिलोकी शर्मा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और दयानंद  उर्फ पप्पू चौहान को पिछड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा आज विधिवत रूप से प्रदेश के अनुमोदन के बाद किया गया। इसके साथ हीं निशांत राज आईटी सेल के जिला संयोजक बनाया गया है।

सारण भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा  ने बताया कि इन मोर्चों के गठन एवं घोषणा के बाद जिले में भाजपा को मजबूती मिलेगी और संगठन के कार्य में पहले तेजी आएगी। रामदयाल शर्मा ने यह भी बताया कि इन सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष जल्द से जल्द अपनी कार्यसमिति बनाकर जिला अध्यक्ष के स्वीकृति के बाद इसकी विधिवत घोषणा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि सभी लोग कार्य करने में निपुण एवं भाजपा के प्रति निष्ठावान हैं। उन्हों ने नव निर्वाचित दिलाध्यक्षों उज्जवल भविष्य की कामना और नए दायित्व की शुभकामनाएँ भी दीं हैं।

- Advertisement -

शुभकामना और बधाई देने वालों में  भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,बृजमोहन सिंह, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर शांडिल्य, अनिल कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, लक्ष्मी ठाकुर, सीमा सिंह, गयात्री देवी, तारा देवी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, बलवंत सिंह, नितिन राज वर्मा आदि शामिल हैं।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow