Monday, February 16, 2026

सीवान से आई महिला डॉक्टर को मोतिहारी में किया गया होम क्वारंटाइन

-Advertise with US-

मोतिहारीः संग्रामपुर पीएचसी में तैनात एक महिला डॉक्टर को होम कोरंटाइन कर दिया गया है। कोरंटाइन की गई महिला डॉक्टर का नाम शमन आरा है। उन्हें सीएस डॉ रिजवान अहमद के आदेश के बाद होम क्वारंटाइन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर शमन आरा हॉटस्पॉट बन चुके सीवान जिले की रहने वाली हैं और वह लॉकडाउन के बीच योगदान देने के लिए संग्रामपुर PHC पहुंची थीं।

उनके सिवान से आकर संग्रामपुर पीएचसी में योगदान करने की सूचना जैसे ही सिविल सर्जन डॉ रिजवान अहमद को मिली, उन्होंने तत्काल डॉ शमन आरा को होम क्वारंटाइन में जाने का आदेश दे दिया।

बता दें सिवान इन दिनों कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। वहां इस वक्त कोरोना पीड़ितों की संख्या 29 है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। सिवान को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है ऐसे में सिविल सर्जन ने महिला डॉक्टर शमन आरा को होम कोरेंटाइन में जाने का आदेश  दिया है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow