Sunday, February 22, 2026

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, एक साथ बदले गए 16 जिलों के सिविस सर्जन

-Advertise with US-

पटनाः देश के अन्य राज्यों की तरह ही बिहार में भी कोरोना महामारी ने तांडव मचाया है। कोरोना से निपटने के लिए यहां के डॉक्टर सिमित व्यवस्था में भी अपनी सेवाएं जारी रखे हुए हैं। इस बीच सरकार ने स्वास्थ्य महकमें एक बड़ा परिवर्तन कर दिया है। विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में नए सिविल सर्जनों का पदस्थापन कर दिया है।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक संजीव कुमार सिन्हा को दरभंगा का सिविल सर्जन बनाया गया है। डॉ विमल प्रसाद सिंह को नवादा का सिविल सर्जन, डॉ आत्मानंद कुमार को लखीसराय का सिविल सर्जन, डॉ राकेश चंद्र सहाय वर्मा को सिविल सर्जन सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं उमेश शर्मा को सिविल सर्जन पूर्णिया, डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा को सिविल सर्जन सिवान, डॉक्टर सुधीर कुमार को सिविल सर्जन रोहतास के पद पर पदस्थापित किया गया है।

महेश्वर प्रसाद गुप्ता को सिविल सर्जन कटिहार के पद पर तैनात किया है जबकी त्रिभुवन नारायण सिंह को सिविल सर्जन गोपालगंज, सुनील कुमार झा को सिविल सर्जन मधुबनी। इसके अलावा डॉ विजेंद्र सत्यार्थी को सिविल सर्जन जमुई, अजय कुमार सिंह को सिविल सर्जन खगड़िया, राजदेव प्रसाद सिंह को सिविल सर्जन शिवहर बनाया गया है राजदेव प्रसाद 1 जून 2020 से सिविल सर्जन का प्रभार लेंगे।

डॉक्टर नंदन को सिविल सर्जन किशनगंज, अवधेश कुमार को सिविल सर्जन सहरसा, डॉ अति रमन झा को सिविल सर्जन समस्तीपुर, इनका पदस्थापन एक मई 2020 से प्रभावी होगा। जबकी गोपालगंज के सिविल सर्जन नवलकिशोर प्रसाद को भागलपुर का क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी बनाया गया है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow