Monday, April 20, 2026

कोरोना पर सियासतः मनीष सिसोदिया ने BJP पर लगाया घटिया राजनीति का आरोप

-Advertise with US-

नई दिल्लीः दुनिया भर में पांव पसार चुके कोरोना के कहर से भारत को मुक्त करने के लिए जारी लॉकडाउन से देश भर में मजदूरों का अपने-अपने घर के लिए पलायन करना एक एक बड़ा मशला बन चुका है। इसे लेकर देश में राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने BJP पर सियासी हमला बोलते हुए शनिवार को ट्वीट किया है।

सिसोदिया ने लिखा है, ‘मुझे बहुत दुख है कि कोरोना महामारी के बीच बीजेपी नेता टुच्ची राजनीति पर उतर आए है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने बिजली पानी काट दिया, इसलिए लोग दिल्ली से जा रहे हैं।यह गंभीरता से एक होकर देश को बचाने का समय है, घटिया राजनीति का नहीं।’

सिसोदिया ने कहा, ‘आज दिल्ली के बॉर्डर पर जो लोग है वो केवल दिल्ली से नहीं हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तक से आए लोग हैं। जो भी इस वक्त दिल्ली में है उसे छत देने और खाना देने की जिम्मेदारी हमारी है ताकि कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का लॉकडाउन सफल हो सके। लेकिन इससे मिलकर लड़ना होगा।’

बता दें लॉकडाउन के बाद देशभर में मजदूरों का अपने-अपने गांव के लिए पलायन एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। दिल्ली NCR का हाल बुरा है, जहां मजदूर, रिक्शा चालक और फैक्ट्री कर्मचारी अपने अपने गांव की ओर लौटने के लिए हजारों की तादाद में निकल पड़े हैं।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow