Friday, August 21, 2026

भोजपुर में नए डीएम मनेश कुमार मीणा का स्वागत, तनय सुल्तानिया को दी गई विदाई

भोजपुर के नए डीएम मनेश कुमार मीणा का अधिकारियों ने किया स्वागत, निवर्तमान डीएम तनय सुल्तानिया को दी गई भावभीनी विदाई

-Advertise with US-

भोजपुरः नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने जिले की कमान संभाल ली है। गुरुवार को आरा के ग्रीन हेवन रिसॉर्ट में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समारोह में निवर्तमान डीएम तनय सुल्तानिया को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, नए जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और उनकी पत्नी IRTS सेवा की अधिकारी संगीता मीणा का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह में अधिकारियों और कर्मियों ने तनय सुल्तानिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक नेतृत्व और जनहित के प्रति संवेदनशीलता को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में जिले के विकास और सुशासन को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा का स्वागत किया गया। अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

समारोह में आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए भोजपुर के विकास और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

इस खास मौके पर जिले के नवपदस्थापित एसपी अवधेश दीक्षित, निवर्तमान एसपी मिस्टर राज, एसडीएम शिप्रा विजय कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अमित मीणा सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- IPS अवधेश दीक्षित बने भोजपुर के 108वें SP, जानिए क्यों हैं इस युवा कप्तान से बड़ी उम्मीदें

- Advertisement -

इसे भी पढ़ें- कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिन्हें झेल नहीं पाता सिस्टम का करप्शन? 25 तबादलों की कहानी

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow