Wednesday, June 3, 2026

करनौती पंचायत में सहयोग शिविर, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं

-Advertise with US-

वैशालीः महनार प्रखंड की करनौती पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे। शिविर में पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समाधान करना है और प्रशासन को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में कई लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड का वितरण किया गया। वहीं दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी प्रदान की गई। इसके अलावा जीविका समूहों को 1 करोड़ 60 लाख रुपये का चेक सौंपा गया, जिससे महिलाओं के स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की।

- Advertisement -

सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। खासकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों एवं मंत्री के समक्ष रखे। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।

इस अवसर पर वैशाली के जिलाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow