-Advertisement-

जाने माने बिजनेस टाइकून Ratan Tata का निधन, सदमे में डूबा देश

मुंबईः भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का बुधवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। इससे पहले आज, उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था।

रतन नवल टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। वह एक उद्योगपति, परोपकारी और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष थे। वह 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष रहे। वह इसके धर्मार्थ ट्रस्टों के प्रमुख बने रहे। 2000 में तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण प्राप्त करने के बाद 2008 में उन्हें भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण प्राप्त हुआ।

1991 में बने थे समूह के अध्यक्ष

रतन टाटा 1991 में समूह के अध्यक्ष बने और सौ साल से भी पहले अपने परदादा द्वारा स्थापित समूह को 2012 तक चलाया। उन्होंने 1996 में टाटा टेलीसर्विसेज नामक ब्रांड की दूरसंचार शाखा की स्थापना की और 2004 में आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सार्वजनिक कर दिया।

उनकी 22 साल की अध्यक्षता में, समूह ने विदेशों में कई अधिग्रहणों के कारण तेजी से विकास किया। सबसे पहले 2000 में समूह फर्म टाटा टी (Tata Tea) द्वारा 450 मिलियन डॉलर में ब्रिटिश फर्म टेटली टी (Tetley Tea) का अधिग्रहण किया गया था।

प्रशंसकों का ढाढस बढाते हुए किया था यह पोस्ट

इससे पहले अपनी तबीयत खराब की खबर पर प्रशंकों को ढाढस बंधाते हुए बिजनेस टाइकून रतन टाटा ने  अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट बयान में लिखा था, ‘मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं और अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।

आपको बता दें इससे पहले चल रही खबर के मुताबिक Ratan Tata को बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। इससे पहले 86 वर्षीय बिजनेस टाइकून ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्रकाशित एक बयान में कहा था कि उनकी उम्र और संबंधित चिकित्सीय स्थितियों के कारण उन्होंने नियमित जांच कराई है। टाटा ने कहा कि वह अच्छी स्थिति में हैं और चिंता का कोई कारण नहीं है।

Read also: Ratan Tata Love Story: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से हो गया था प्यार, करना चाहते थे शादी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की शोक संवेदना व्यक्त

रतन टाटा के निधन की खबर से स्तब्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर उनके प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया।’

अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।