Thursday, March 5, 2026

RJD के ‘सीक्रेट एजेंट’ हैं ललन सिंह, अपने साथ नीतीश को भी डुबाएंगे- सोनू शर्मा

-Advertise with US-

पटना: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू शर्मा ने ललन सिंह को निशाने पर लिया है। सोनू शर्मा का कहना है कि पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज का आरक्षण समाप्त करवाने के बाद ललन सिंह का अब इस समाज के आइकॉन बन चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलियां देना अनायास नहीं है, बल्कि उनका सोचा समझा प्रयास है। दरअसल ललन सिंह राजद से नीतीश के राजनीतिक विध्वंस की सुपारी ले चुके हैं और इसीलिए आज वो जानबुझकर वह सारे काम कर रहे हैं, जिससे नीतीश कुमार की छवि और उनका वोटबैंक नष्ट, भ्रष्ट और ध्वस्त हो जाए।

उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज में प्रधानमन्त्री मोदी के प्रति जबर्दस्त दीवानगी है। इसीलिए जदयू के एनडीए में रहते हुए यह समाज उन्हें भी दिलखोल कर वोट देता था, जिसे नीतीश अपनी खुद की ताकत मान बैठे थे। नीतीश जी के बार-बार पलटी मारने से इस समाज का एक बहुत बड़ा हिस्सा उनसे पहले ही दूर जा चुका है और अब बचे-खुचे भी उनसे दूर भाग जायें, इसीलिए ललन सिंह जानबुझकर इस तरह के उटपटांग हरकतें कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश जी ने ललन सिंह को जिस तरह से अपमानित करके जदयू से निकाला था, उसे वह भले ही भूल गये हों, लेकिन ललन सिंह उसे बिल्कुल नहीं भूले हैं। इसी तरह राजद भी नीतीश के हाथों अपनी बेइज्जती नहीं भूला है। दोनों ने नीतीश को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसमें खायी थीं और आज राजद के ‘सीक्रेट एजेंट’ बन कर ललन सिंह उसी मिशन को पूरा करने में दिन रात जुटे हुए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि लोगों की मानें तो नीतीश को पीएम बनने के झाड़ पर चढ़ाने वाले भी ललन सिंह ही है और इन्हीं के झांसे में आकर नीतीश ने एनडीए से बाहर जाने का आत्मघाती निर्णय भी लिया था। आज नीतीश कुमार ललन सिंह के बुने जाल में पूरी तरह उलझ चुके हैं और स्वत: आश्रम जाने के मार्ग पर बढ़ रहे हैं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow