Monday, February 23, 2026

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन, देश भर में शोक की लहर

-Advertise with US-

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम सिंह 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत गंभीर होने के बाद उन्हे अस्पताल के ICU में विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम की देख रेख में शिफ्ट कराया गया था। निधन से एक दिन पहले रविवार को पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उनकी तबीयत बेहद नजुक बनी हुई है और अब उन्हें जीवन रक्षक दवाओं पर रखा गया है।

22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में जन्में मुलायम सिंह आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर MA) और BT करने के उपरान्त इन्टर कालेज में प्रवक्ता नियुक्त हुए। इस बीच लोहिया के विचारों से बेहद प्रभावित हुए और उसी प्रभाव में आकर उन्हों ने शिक्षक की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।

त्यागपत्र देने के बाद अब वे खुलकर राजनीति में आ गए और देखते-देखते उत्तर भारत के बड़े समाजवादी और किसान नेता बन गए। 1992 में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई जिसका नाम समाजवादी पार्टी रखा। वे उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे तीन बार क्रमशः 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक, 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक और 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री का कार्य भार भी संभाल चुके हैं।

पिछले तीन दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे मुलायम सिंह यादव  की पहचान उत्तर प्रदेश में यादव समाज के सबसे बड़े नेता के रूप में होती रही है। वे यूपी की सियासत की धुरी थे। आम आदमी दिलों पर उनका ऐसा प्रभाव था कि वे 10 बार विधायक और सात बार लोकसभा सांसद चुने गए। यहां तक कि वह कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री पद पर भी निशाना साधते नजर आए।

- Advertisement -

मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित देश भर के सैंकडों दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुलाययम सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

 मुलाययम सिंह के निधन पर प्रियोंका गांधी का ट्वीट

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow