Tuesday, February 17, 2026

अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस पर सबसे बड़े तटीय सफाई अभियान की शुरूआत

-Advertise with US-

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर सबसे बड़े तटीय सफाई अभियान की शनिवार को शुरूआत की गई। इसकी शुरूआत महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्रच सिंह की उपस्थिति में मुंबई के जुहू बीच पर झंडी दिखाकर की। विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के 2000 से अधिक बच्चों के साथ आईसीजी कर्मियों ने मुंबई के विभिन्न स्थानों जैसे जुहू, गिरगांव, वरसोवा, उत्तान, मड मारवे, कोलाबा, बांद्रा और वर्ली में समुद्र तटों की सफाई की।

इस अवसर पर, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा, भारतीयों में प्राचीन काल से धरती माता के प्रति गहरी श्रद्धा है। उन्होंने कहा, हालांकि, आज  लोगों में पृथ्वी, समुद्र और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना कम होती जा रही है। राज्य पाल ने इस बात पर खेद व्यतक्तं किया कि न केवल भूमि, बल्कि महासागर भी प्लास्टिक और गंदगी से भर गए हैं। उन्होंाने वर्ष भर तटीय सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा, जब देश अमृतकाल से गुजर रहा है, हमें स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए स्वच्छ भारत और स्वच्छ समुद्री तट रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर के अभियान में ‘सुरक्षित भारत’ शब्द जोड़ा जा सकता है क्योंकि स्वच्छता देश को सुरक्षित रखती है।

अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस

इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई (ICC) दिवस को प्रधानमंत्री की सामूहिक स्वच्छता और सफाई अभियान ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की अपील और स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उत्सव के कारण सकारात्मक गति मिली है। इसका उद्देश्य् स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्लास्टिक मुक्त महासागर पर विशेष जोर देने के साथ 75 मिनट के लिए 75 समुद्र तटों पर 7,500 किलोमीटर की भारतीय तट रेखा के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाना है।

दक्षिण एशियाई क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (SACEP) के तत्वावधान में हर साल सितम्ब र के तीसरे सप्ताह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई (ICC) दिवस आयोजित किया जाता है। भारतीय तटरक्षक बल 2006 से भारत में तटीय आबादी और छात्रों के बीच सुरक्षित और स्वच्छ समुद्र तटों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ICC गतिविधि को संयोजित कर रहा है।

- Advertisement -

भारतीय तटरक्षक बल के अलावा, ICC-22 का नेतृत्व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOS), पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MOEFCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और केन्द्रन और राज्य सरकार के विभिन्न अन्य विभागों और गैर-सरकारी संगठनों (NGO) द्वारा किया जा रहा है। ।

यह वर्ष ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के कारण विशेष है, अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के रूप में 17 सितंबर, 2022 से 75 दिन पहले यानी 04 जुलाई, 22 से विभिन्न कार्य पहले ही शुरू हो चुके हैं। अकेले मुंबई में एनएसएस और एनजीओ माई ग्रीन सोसाइटी के साथ भारतीय तटरक्षक द्वारा कॉलेजों और स्कूलों में 22 जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। पूरे पश्चिमी तट पर 7.5 किमी के वॉकाथन, 750 पेड़ों के वृक्षारोपण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और मोटर साइकिल रैलियां भी आयोजित की गईं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मछली पकड़ने वाले विभिन्न गांवों में मछुआरों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम मनाए गए। भारत सरकार ने 05 जुलाई, 22 को ‘ईसीओ-मित्रम’ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है ताकि इस अभियान को सभी तक पहुंचाया जा सके और अत्यधिक प्रतिक्रिया मिलना इस बात का प्रमाण है कि हमारे जागरूक-नागरिक ICC-22 का हिस्सा बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow