Tuesday, February 17, 2026

भारत विरोधी वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों पर केंद्र सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

-Advertise with US-

नई दिल्लीः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2021-22 में देशहित के खिलाफ काम करने वाले यूट्यूब चैनलों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। ठाकुर यह जानकारी राज्य सभा में एक प्रश्न का उत्तर देने के क्रम में साझा की।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री उनुराग ठाकुर ने कहा कि मंत्रालय ने 94 यूट्यूब चैनलों, 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल के खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें रोक दिया गया है। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने फर्जी खबरें फैलाकर और इंटरनेट पर दुष्प्रचार करके देश की संप्रभुता के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मंत्री ने यह आगाह किया है कि आगे जो लोग भी देश विरोधी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए इन माध्यमों का उपयोग करेंगे उनके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow