Sunday, February 15, 2026

Independence day 2022: इस साल यूपी में छुट्टी नहीं; स्कूल, कॉलेज, कार्यालय रहेंगे खुले

-Advertise with US-

लखनऊः स्वतंत्रता दिवस 2022 के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार हर बार से कुछ अलग करना चाहती है। इसे लेकर सरकार ने घोषणा की है कि वह Independence day 2022 के मौके पर इस बार प्रदेश में छुट्टी घोषित नहीं करेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय और सबसे महत्वपूर्ण बाजार खुले रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2022) इस वर्ष प्रत्येक जिले में एक विशेष कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि यह स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष है।

मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने कहा कि Independence day 2022 के उपलक्ष में दीपावली की तरह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और इसे राष्ट्रीय जन आंदोलन बनाया जाना चाहिए।

उन्हों ने कहा, “कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े स्थानों पर आयोजित किए जाने चाहिए। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान सप्ताह के प्रत्येक दिन एक अलग कार्यक्रम होना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह को केवल एक आधिकारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। लोगों को इसमें भाग लेना चाहिए। सभी वर्गों के लोग सामाजिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों, एनसीसी और एनएसओ कैडेटों, व्यापार संगठनों जैसे जीवन को इससे जोड़ा जाना चाहिए”।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow