Tuesday, February 17, 2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकायों के विकास के लिए किया “मालवीय मिशन” का आह्वान

-Advertise with US-

नई दिल्लीः केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों/संकायों के क्षमता निर्माण के लिए संस्थागत तंत्र से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने शिक्षकों के शिक्षण/संकायों के विकास के लिए देश भर में सक्षम इकोसिस्टम तैयार करने के उद्देश्य से एक “मालवीय मिशन” (Malviya Mission) का विचार प्रस्तुत किया।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की चुनौतियों के अनुरूप शिक्षकों के कौशल को उन्नत करने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा शिक्षकों के शिक्षण पर ध्यान केन्द्रित किए जाने का उल्लेख किया। उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय मूल्यों, भाषाओं, ज्ञान, लोकाचार और परंपराओं पर ध्यान देते हुए शिक्षकों के शिक्षण के प्रति एक बहु-विषयक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow