Thursday, February 12, 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत

-Advertise with US-

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मंगलवार तड़के नगला खांगर के समीप एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरी एक बस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

खबर के मुताबिक, बस लखनऊ से आगरा आ रही थी इस बीच फिरोजाबाद के नगला खांगर में ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घटना के बाबत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए एंबुलेंस से भेजकर सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घटना के बाबत अधिकारियों से बात की और मामले की जांच कर मृतकों के परिजनों को सहायता देने का निर्देश दिया है।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system
-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़