Wednesday, March 25, 2026

मोदी कैबिनेट का विस्तारः मंत्रिमंडल में शामिल हुए बिहार से 4 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री

-Advertise with US-

पटनाः लंबे इंतजार के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। मोदी के इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार से चार कैबिनेट और दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। जिन लोगों को मंत्री पद सौपा गया है उनमें JDU से आरसीपी सिंह, LJP से पशुपति पारस और BJP से आर के सिंह और गिरीराज सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि अश्विनी कुमार चौबे और नित्यानंद राय पहले की तरह ही राज्यमंत्री के पद पर हैं।

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल किया गया है। उन्हें मोदी कैबिनेट में इस्पात मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

JDU सांसद आरसीपी सिंह की तरह ही LJP सांसद पशुपति पारस को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल किया गया है। पशुपति को कैबिनेट मंत्री के रूप में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

Read also: Modi Cabinet Expansion: जानिए मोदी मंत्रिमंडल में किसे मिला कौन सा मंत्रालय

- Advertisement -

भोजपुर के आरा से BJP सांसद आर के सिंह को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट करते हुए उर्जा मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। इससे पहले आर के सिंह दो बार उर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर रह चुके हैं, जिन्हे प्रमोट करते हुए राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

BJP के फायर ब्रांड नेता के रूप में विख्यात बेगुसराय के सांसद गिरिराज सिंह का मंत्रालय बदलते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। इससे पहले उन्हे पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग का मंत्रालय दिया गया था। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में उनके जिम्मे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय था। विभाग में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।

- Advertisement -

अश्विनी कुमार चौबे और नित्यानंद राय दोनों BJP सांसदों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है। दोनो राज्य मंत्री के पद पर ही बने रहेंगे। हालांकि अश्विनी कुमार चौबे को राज्य मंत्री स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में स्थानांतरीत कर दिया गया है, लेकिन नित्यानंद राय पहले की तरह ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर बने रहेंगे।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow