Friday, March 20, 2026

गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा, COVID अस्पताल में लगी आग, 16 की मौत, कई घायल

-Advertise with US-

भरूचः गुजरात के भरूच में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक COVID-19 अस्पताल में भिषण आग लग जाने से 16 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं। घटना के बाद करीब 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है।  घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक एक ट्रस्ट द्वारा संचालित पटेल वेलफेयर अस्पताल भरूच-जंबूसर हाईवे पर स्थित है। इस चार मंचिले अस्पताल की पहली मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। इस अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज करा रहे 14 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, दो नर्सों ने भी अपनी जान गंवा दी।

अस्पताल के डॉक्टरों ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया। कोविड केयर सेंटर के ट्रस्टी जुबेर पटेल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जो सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे भरूच के लिए है। पुलिस और प्रशासन की मदद से हमने मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया। 14 मरीजों और दो नर्सों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow