Thursday, April 2, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने की स्व-गणना, 2027 जनगणना के पहले चरण की शुरुआत

-Advertise with US-

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार से शुरू हुए स्व-गणना में भाग लेते हुए Self enumeration पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के पहले चरण की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। इस चरण में घर-घर की सूची तैयार करने और आवास संबंधी जानकारी एकत्र करने का कार्य किया जाएगा।

डिजिटल माध्यम से पहली जनगणना

इस बार की जनगणना कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार डेटा संग्रह पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इससे प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और सटीक बनाने में मदद मिलेगी।

स्व-गणना की सुविधा

जनगणना 2027 में नागरिकों को अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने की सुविधा दी गई है। इस पहल से लोगों को अपने डेटा पर अधिक नियंत्रण मिलेगा और वे आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री की अपील

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि वे स्व-गणना के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं भरें और इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी स्व-गणना (Self enumeration) पूरी कर ली है और आज से जनगणना के पहले चरण की शुरुआत हो रही है। उन्होंने इसे देश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी नागरिकों से इसमें सहयोग करने का आग्रह किया।

- Advertisement -

Read also: Census 2027: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow