Tuesday, March 17, 2026

नीतीश सरकार के मंत्री विनोद सिंह नहीं रहे, हुआ था ब्रेन हेमरेज

-Advertise with US-

पटना : भाजपा नेता और नीतीश सरकार में पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का सोमवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया है। उनके निधन पर बिहार और केंद्र के नेताओं ने दुःख जताया है। सीएम नीतीश समेत कई मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

थे कोरोना पॉजीटिव, फिर ब्रेन हेमरेज हुआ

वे कोरोना पॉजिटिव होने के कारण लंबे समय से बीमार थे। उनहें 16 अगस्त को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। इससे पहले वे पटना के रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराये गये थे लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।वहां पता चला कि उनके ब्रेन में दो जगह ब्लड क्लॉट था। कल उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हो गई।

पत्नी हैं चुनाव मैदान में

- Advertisement -

इससे पहले 28 जून को कोरोना जांच में विनोद सिंह और उनकी पत्नी निशा सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों को कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दोनों कोरोना से स्वस्थ्य भी हो गए थे। पार्टी ने विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को उनकी जगह पहले ही प्राणपुर से विधानसभा चुनाव का टिकट दे रखा है।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow