Sunday, March 1, 2026

भाजपा पर कोरोना की मार, शाहनवाज हुसैन संक्रमित, कई बीमार

-Advertise with US-

पटना: कोरोना काल में चुनाव कराने की जिद खुद भाजपा को भारी पड़ सकती है। उसके स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जबकि कई वरिष्ट नेता मिलते-जुलते लक्षणों के साथ बीमार पड़े हैं। ऐसे नेताओं ने फिलहाल खुद को चुनाव प्रचार से दूर कर लिया है।

रूडी-शाहनवाज को हुआ कोरोना

जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं शाहनवाज हुसैन ने भी खुद जानकारी दी है कि वे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शाहनवाज हुसैन ने ट्वीटर पर लिखा है कि वे कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आये थे जो कोरोना पॉजिटिव थे। इसके बाद उन्होंने आज अपना टेस्ट कराया और उसमें वे भी पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले नेताओं को टेस्ट करा लेने की सलाह दी है।

मंगल पांडेय को सर्दी, सुशील मोदी को बुखार

उधर डिप्टी सीएम और स्टार प्रचारक सुशील मोदी को बुखार हो गया है। पिछले तीन दिनों से वे चुनाव प्रचार में नहीं जा रहे हैं। मंगलवार को रामविलास पासवान के श्राद्ध में भी शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने खुद ही ट्वीट कर ये जानकारी दी थी कि तबीयत खराब होने के कारण वे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और इसलिए रामविलास पासवान के श्राद्ध में शामिल नहीं हो पाये हैं। मंत्री मंगल पांडेय भी सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं। एहतियातन उन्होंने खुद को चुनाव प्रचार से अलग कर लिया है।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow