Sunday, April 5, 2026

जदयू नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक चेतन आनंद पर लगाए रंगदारी और धमकी के आरोप

-Advertise with US-

औरंगाबादः जिले की राजनीति में शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई जब कार्यकारी युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू ने जिले के नबीनगर से अपनी ही पार्टी के विधायक चेतन आनंद पर गंभीर आरोप लगाए। मामले को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में सिंह ने दावा किया कि MLA Chetan Anand उनके घर पहुंचे, गाली-गलौज की और रंगदारी की मांग की।

राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घटना 2 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे की है। उस समय वे घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य-पत्नी मधु कुमारी, बच्चे और दादा सूर्यवंश सिंह-घर में थे। आरोप है कि विधायक सरकारी अंगरक्षकों और निजी गार्ड के साथ पहुंचे और आते ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे।

परिवार को दी गई धमकियां

सिंह के मुताबिक, विधायक Chetan Anand ने न सिर्फ उन्हें जान से मारने की धमकी दी बल्कि उनके परिवार को भी डराया-धमकाया। “राजीव को कुटरी-कुटरी काट देंगे, पेट फाड़ देंगे और बर्बाद कर देंगे,” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

रंगदारी और काम बंद कराने का आरोप

प्रेसवार्ता में यह भी कहा गया कि सिंह का एनटीपीसी में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम चलता है, जिसे बंद कराने की धमकी दी गई और इसके एवज में रंगदारी मांगी गई। उन्होंने बताया कि विधायक ने पहले चुनाव के दौरान और बाद में मुलाकात के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने मुलाकात नहीं की थी।

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज का दावा

सिंह ने दावा किया कि इस पूरी घटना के दृश्य आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरों में कैद हैं। उन्होंने औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने और नबीनगर थाना को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

परिवार में दहशत, सुरक्षा की मांग

बता दें कि आरोपी बताए जा रहे विधायक चेतन आनंद बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे हैं। लिहाजा घटना के बाद से सिंह और उनका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

प्रशासन की कार्रवाई पर नज़र

अब नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है, क्योंकि मामला सत्तारूढ़ दल से जुड़े दो नेताओं के बीच का है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव की संभावनाएं भी चर्चा में हैं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow