Monday, March 2, 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

-Advertise with US-

नई दिल्ली

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 51 लाख के पार हो गया। इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। गडकरी ने लिखा, ”कल मैं कमजोर महसूस कर रहा था।
मैंने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद कोरोना की जांच कराई और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ईश्वर और आप सभी के आशीर्वाद से अभी ठीक हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया वह प्रोटोकॉल का खयाल रखते हुए खुद को सुरक्षित करें।”

अब तक 40 लाख 22 हजार 94 लोग ठीक हो चुके हैं

राहत की बात है कि ठीक हो चुके लोगों की संख्या भी 40 लाख से ज्यादा हो चुकी है। बुधवार को रिकॉर्ड 82 हजार 922 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके पहले 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 82 हजार 844 लोग ठीक हुए थे। अब तक 40 लाख 22 हजार 94 लोग ठीक हो चुके हैं।

83 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई

देश में अब तक 83 हजार 230 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1139 लोगों ने जान गंवा दी। अभी, 10 लाख 8 हजार 271 मरीजों का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

देश में कोरोना के एक्टिव केस 10 लाख के पार

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो गई। यह कुल मरीजों का 19.90% है। पांच सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में कुल सक्रिय मरीजों के 60% केस हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow