Sunday, March 15, 2026

कोरोना की वैक्सीन जुलाई 2021 तक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

-Advertise with US-

नई दिल्लीः कोरोना वैक्सीन जुलाई 2021 तक भारत में मिलने लगेगी। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को इसकी खुराक दी जायेगी। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने यह जानकारी रविवार को दी।

सब तक वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने की तैयारियों में है। इस पर एक हाई लेवल कमेटी काम कर रही है। उनके मुताबिक जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ भारतीयों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाई जा सकेगी। हम तब तक वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकेंगे। उनके मुताबिक वैक्सीन तैयार होने के बाद, टीकाकरण का काम होगा। पहले दौर में कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि का टीकाकरण होगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन के अलावा वितरण तक की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

मौत का आंकड़ा एक लाख के पार

देश में अब तक 65 लाख 65 हजार केस आ चुके हैं। इनमें 55 लाख 23 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 39 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 9 हजार मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक लाख से अधिक पीड़ितों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केस में मरीजों की कमी आई

देश में कोरोना के एक्टिव केस में फिर एक बार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 75 हजार 479 केस आए, 81 हजार 655 मरीज ठीक हो गए और 937 मरीजों की मौत हो गई, इस तरह एक्टिव केस में 7116 की कमी आई। देश में कोरोना से हो रही मौत की औसत दर 1.6% है। इनमें पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुडुचेरी में यह 2.3% है।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow