Wednesday, March 18, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की स्थिति में सुधार

-Advertise with US-

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ। दिल्ली में लोगों के स्वस्थ होने की दर 72 प्रतिशत से अधिक हो गई है। कोरोना संक्रमण के मामलों के दोगुना होने की अवधि 30 दिन पर पहुंच गई है।

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आठ जुलाई तक 6.79 लाख से अधिक जांच की गई। 10 लाख आबादी पर 35,780 जांच की गई है। हर रोज 20 हजार से अधिक जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जांच क्षमता में वृद्धि के बाद दिल्ली में ट्रीटमेंट ले रहे मरीजों की संख्या काबू में है। श्रीवास्तव ने कहा कि बृहस्पतिवार तक के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के ट्रीटमेंट ले रहे मरीजों की संख्या 23,452 है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow