वैशाली में पुलिस टीम पह हमला, 2 से 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना

News Stump
Advertisements

वैशाली: जिले में पुलिस का इकबाल कमजोर होता दिख रहा है। यहां बेखौफ गुंडों ने इस बार आम आदमी की बजाय पुलिस टीम पर हमला किया है। हमले में 2 से 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। यह घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिंदर की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर में दो गुटों में मारपीट हुई थी। मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस गश्ती दल घटनास्थाल पर पहुंची, तभी कुछ लोगों ने ईट पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में 2 से 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हमले में घायल सभी पुलिसकर्मियों को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। हमलावारों पहचान की जा रही है।

Advertisements

Share This Article
Follow:
With the system... Against the system
Leave a Comment