Thursday, April 2, 2026

संसद ग्रंथागार भवन में हिन्दी देशभक्ति फिल्म “आजाद भारत” की विशेष स्क्रीनिंग

-Advertise with US-

नई दिल्लीः बुधवार को संसद ग्रंथागार भवन स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में हिन्दी देशभक्ति फिल्म “आजाद भारत” (Aazad Bharat) (नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि) की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस फिल्म का निर्माण एवं निर्देशन डा. रूपा अय्यर द्वारा किया गया है। इस अवसर पर संसद के दोनों सदनों-राज्य सभा और लोक सभा-के सदस्यों सहित राज्य सभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे और जिन्होंने इस फिल्म का आनंद लिया।

पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान के लिए INA (आज़ाद हिन्द फौज) के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग से पूर्व डा. रूपा अय्यर और फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों को भी सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर मीनाक्षी लेखी, नेताजी की परपोती राज्यश्री चौधुरी, तथा राज्य सभा सचिवालय के अपर सचिव डा. के. एस. सोमशेखर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य

फिल्म Aazad Bharat की इस विशेष स्क्रीनिंग का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों की अमर विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और त्याग के मूल्यों के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम ने उपस्थित जनों में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के योगदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान किया।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow