Modi Cabinet Expansion: जानिए मोदी मंत्रिमंडल में किसे मिला कौन सा मंत्रालय

नई दिल्लीः बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री समेत कुल 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 32 ऐसे चेहरे हैं जिन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें बिहार से JDU के आरसीपी सिंह और LJP के पशुपति पारस को जहां  पहली बार केंद्रीय मंत्री बनाया गया है, वहीं नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, के अलावें मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार को भी पहली बार मोदी मंत्री मंडल में शामिल किया गया है।

मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की सूची

  1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
  2. अमित शाह- गृह मंत्रालय एवं को-ऑपरेशन मिनस्ट्री
  3. नितिन गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग
  4. नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  5. एस जयशंकर- विदेश मंत्री
  6. अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामलों का मंत्रालय
  7. स्मृुति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्विच्छए भारत मिशन भी देखेंगी
  8. पीयूष गोयल- कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय
  9. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
  10. प्रहलाद जोशी- संसदीय मामलों के मंत्रालय, कोयला एवं खनन मंत्रालय
  11. आरके सिंह- कानून मंत्री, उर्जा मंत्री का प्रभार
  12. नारायण राणे- लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री
  13. सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय
  14. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
  15. डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
  16. गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय
  17. ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  18. रामचंद्र प्रसाद सिंह-इस्पात मंत्रालय
  19. अश्विनी वैष्णव- रेल, आईटी और संचार मंत्री
  20. पशुपति कुमार पारस- खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
  21. किरेन रिजिजू (प्रमोट)- कानून मंत्री
  22. राज कुमार सिंह (प्रमोट)- उर्जा मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  23. हरदीप सिंह पुरी (प्रमोट)- शहरी विकास आवास और पेट्रोलियम मंत्रालय
  24. मनसुख मांडविया (प्रमोट)- केंद्रीय स्वास्थ्य और रसायन और उर्वरक मंत्रालय
  25. भूपेंद्र यादव- श्रम मंत्रालय
  26. महेंद्र नाथ पांडे- भारी उद्योग मंत्रालय
  27. पुरुषोत्तम रूपाला (प्रमोट)- मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
  28. जी किशन रेड्डी (प्रमोट)- संस्कृति, पर्यटन और मिनिस्ट्री फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ नार्थ ईस्टर्न रीजन मंत्रालय
  29. अनुराग सिंह ठाकुर (प्रमोट)- सूचना और प्रसारण मंत्रालय, खेल एवं युवा मंत्रालय

कैबिनेट विस्तार के बाद मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्रियों की सूची

  1. राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार),  योजना मंत्रालय और कारपोरेट कार्य मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार
  2. जितेंद्र सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमन्त्री कार्यालय, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग
  3. श्रीपद नाईक- बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय
  4. प्रहलाद सिंह पटेल- जल शक्ति और खाद्य प्रसंकरण
  5. अश्विनी कुमार चौबे- उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  6. अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय मामलों, संस्कृत मंत्रालय
  7. वीके सिंह- सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  8. कृष्णा पाल- उर्जा और भारी उद्योग मंत्रालय
  9. दानवे रावसाहेब दादाराव- रेलवे, कोयला एवं खनन मंत्रालय
  10. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
  11. साध्वी निरंजन ज्योति- उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
  12. संजीव कुमार बाल्यान- मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
  13. नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय
  14. पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय
  15. अनुप्रिया पटेल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  16. एस पी एस बघेल- विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
  17. राजीव चंद्रशेखर- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  18. शोभा करंदलाजे- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  19. भानुप्रताप सिंह वर्मा- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय
  20. दर्शन विक्रम जरदोश- रेलवे, कपड़ा मंत्रालय
  21. वी मुरलीधरन- विदेश राज्य मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय
  22. मीनाक्षी लेखी- संस्कृत मंत्रालय
  23. सोम प्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  24. रेणुका सिंह सारुता- आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
  25. रामेश्वर तेली- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और श्रम व रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
  26. कैलाश चौधरी- कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
  27. ए नारायणस्वामी- सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण
  28. अन्नपूर्णा देवी- शिक्षा मंत्रालय
  29. कौशल किशोर- आवास और शहरी विकास मंत्रालय
  30. अजय भट्ट- रक्षा राज्य मंत्री और पर्यटन राज्य मंत्री
  31. बी एल वर्मा- पूर्वोत्तर विकास और सहकारिता मंत्रालय
  32. अजय कुमार- गृह राज्य मंत्री
  33. चौहान देवुसिंह- संचार मंत्रालय में राज्यमंत्री
  34. भगवंत खुबा- उर्जा मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
  35. कपिल मोरेश्वर पाटिल- पंचायती राज्य मंत्रालय
  36. प्रतिमा भौमिक- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
  37. सुभाष सरकार- शिक्षा राज्य मंत्री
  38. भागवत कृष्णराव कराड- वित्त राज्य मंत्री
  39. राजकुमार रंजन सिंह- विदेश राज्य मंत्री
  40. भारती पवार- स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय
  41. बिश्वेश्वर टुडू- जनजातीय मामलों का मंत्रालय, जल शक्ति
  42. शांतनु ठाकुर- मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज
  43. एल मुरुगन- पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभाग और आईबी मंत्रालय
  44. मुंजापारा महेंद्रभाई- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और आयुष
  45. जॉन बार्ला- अल्प संख्यक मंत्रालय
  46. निसिथ प्रमाणिक- गृह मंत्रालय, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय

इन मंत्रालयों की निगरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद करेंगे

जानकारी के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू मंत्रालयों की निगरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला विस्तार

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू कि‍या था। इसके बाद पीएम मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार किया है। नियम के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक से अधिक 81 सदस्यद हो सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर प्रदेश को बड़ा हिस्सा मिला है। केंद्र सरकार ने इस विस्तार में शिक्षित और युवा सदस्यों को तरजीह दी है।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system