Tuesday, May 19, 2026

बिहार में 1 जून तक बढ़ा लाॅकडाउन, सीएम नीतीश ने साझा की जानकारी

-Advertise with US-

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है। प्रदेश में कोरोना प्रकोप के मद्देनजर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैै। सरकार ने राज्य में जारी लॉकडाउन की मियाद 1 जून तक बढ़ा दी है। पहले लॉकडाउन 15 मई तक थी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है।

लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है,’कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई।लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।’

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow