Sunday, February 15, 2026

बिहार भाजपा नेताओं ने डॉ० केके अग्रवाल और डॉ० प्रभात कुमार के निधन पर जताया शोक

-Advertise with US-

पटनाः बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ० संजय जायसवाल ने प्रख्यात डॉ० केके अग्रवाल और डॉ० प्रभात कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे चिकित्सा जगत के साथ ही बहुत व्यक्तिगत क्षति बताया है। अपने अनुभवों को साझा करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अग्रवाल से दिल्ली में हमेशा मिलना होता था और चिकित्सा क्षेत्र में कैसे कम खर्चे में ज्यादा बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में हमेशा चर्चा करते थे। वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉक्टर बी सी राय सम्मान एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तित्व थे, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

डॉ० संजय जायसवाल ने डॉ० प्रभात कुमार को बिहार- झारखंड का अग्रणी चिकित्सक बताते हुए कहा कि उन्होंने कम खर्चे में बिहार में इलाज किया और वे शुरुआती एंजियोप्लास्टी करने वाले लोग थे। प्रभात कुमार एक बेहतरीन चिकित्सक के साथ शानदार व्यक्तित्व के मालिक थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

डॉ० प्रभात कुमार निधन से आहत डॉ० संजय जायसवाल ने  ट्वीट किया,’ बहुत ही दु:खद खबर है, बिहार के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार जी का निधन हो गया। उन्होंने ना जाने कितने ही मरीजों को नया जीवन दिया था। चिकित्सा जगत को गहरा आघात लगा है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं एवं पुण्यात्मा के शांति के लिए प्रार्थना करता हूं’।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय ने केके अग्रवाल और प्रभात कुमार को चिकित्सा जगत का प्राण बताया और कहा कि आज के नई पीढ़ी के डॉक्टरों के लिए ये दोनों ही महान प्रेरणास्रोत है। दोनों के निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है उसे सिर्फ चिकित्सा जगत ही नहीं बल्कि आम लोग भी महसूस कर रहे हैं। ईश्वर दोनों चिकित्सा जगत के महान शख्सियतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवारजनों को दुःख सहने की शक्ति दे।

- Advertisement -

सदन में सत्तारूढ़ दल के उपनेता डॉ० नवल किशोर यादव ने कहा कि दिल्ली में डॉ० केके अग्रवाल जी की ही एक अगली कड़ी के तौर पर प्रभात कुमार जी बिहार में लोकप्रिय थे। प्रभात जी अपनी व्यस्त चिकित्सकीय जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भी जनता के करीब थे और समाज से इतने जुड़े रहे कि जाहिर है हमलोगों के भी हमेशा मित्रवत रहे।

बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी, रामसूरत राय, नितीन नबीन, जनक चमार,  भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद, बिहार भाजपा के सह संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव नारायण जी और रत्नाकर जी, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार (विधान पार्षद), संजीव चौरसिया (विधायक), सुशील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, नीतीश मिश्रा (विधायक), राजेन्द्र गुप्ता (विधान पार्षद) ने भी डॉ० केके अग्रवाल और डॉ० प्रभात कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow