Thursday, February 12, 2026

एक्जिट पोल में नीतीश के हाथ से सत्ता फिसली, लोजपा की चमक फीकी

-Advertise with US-

पटना: चुनाव का तीसरा चरण हो गया और विभिन्न चैनलों के मुताबिक मुकाबला कांटे का है। राजग और महागठबंधन में थोड़ी खाई है लेकिन मोदी के हनुमान चिराग की पार्टी लोजपा मुंह की खा रही है। अनुमानों पर से 10 नवंबर को पर्दा हट रहा है।

टीवी—9 : किसी को बहुमत नहीं

रिजल्ट से पहले तमाम मीडिया संस्थान अपना-अपना एग्जिट पोल बता रहे हैं। TV 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आये हैं, उसके मुताबिक किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। उसके मुताबिक बिहार में पेंच फंसता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन नीतीश के हाथ से सत्ता जाती हुई दिख रही है। उसके एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 70-75, जदयू को 35-40, राजद को सबसे ज्यादा 90-95, कांग्रेस को 15-20, लोजपा को मात्र 3-5 और अन्य को 20 से 33 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

रिपब्लिक: महागठबंधन की सरकार

रिपब्लिक न्यूज़ के एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिख रही है। उसने महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें, राजग के खाते में कुल 91 से 117 सीटें, लोजपा को 5 से 8 सीट और अन्य के खाते में 3 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

एबीपी : दोनों में कांटे की टक्कर

एबीपी न्यूज़ के सी-वोटर सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को 108 से लेकर 131 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं तो राजग के खाते में 104 से 128 सीटें आती हुई दिख रही हैं। लोजपा को सिर्फ 1 से 3 सीट आने की उम्मीद है। अन्य के खाते में भी 4 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक
-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़