Sunday, February 22, 2026

रत्नों की शौकीन हैं पुष्पम, 4.91 लाख का एजुकेशन लोन भी

-Advertise with US-

पटना : बिहार का अगला सीएम बनने का दावा करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी के बारे में अब तक लोगों ने बहुत कुछ जान लिया है लेकिन बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन करने के साथ दाखिल एफिडेविट में उन्होंने अपनी संपत्ति का भी व्योरा दिया है जिसे जानना जरूरी है। काले रंग के कपड़े पहनने वाली 33 वर्षीय पुष्पम प्रिया के पास 27.89 लाख रुपये का बैंक बैलेंस है।

रत्नों की शौकीन हैं पुष्पम

प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने एफिडेविट में बताया है कि उनके पास फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर तीनों के सोशल मीडिया अकाउंट हैं। पुष्पम प्रिया नीलम-पुखराज जैसे रत्नों की शौकीन हैं। उनके पास 13 लाख रुपये कीमत की नीलम और पुखराज की अंगूठियां हैं।

4.91 लाख का एजुकेशन लोन

- Advertisement -

इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज, बर्मिंघम से पढ़कर लौटीं पुष्पम अपना एजुकेशन लोन भी नहीं चुका पाई हैं। उन पर 4.91 लाख रुपये का एजुकेशन लोन बकाया है। कोई वाहन नहीं है। उनके पास सिर्फ 8 हजार रुपये कैश है। 5 लाख से अधिक का इंश्योरेंस भी कराया है। एक आपराधिक केस चल रहा है।

विकास ही लक्ष्य : पुष्पम

- Advertisement -

नामांकन फॉर्म भरने के बाद पुष्पम ने कहा कि पिछले 30 साल में बिहार में विकास नहीं हुआ है। हमें बिहार को विकास ही राह पर आगे ले जाना है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर 30 ईयर्स ऑफ लॉकडाउन इन बिहार कैंपेन चलाया था। उनकी पार्टी प्लूरल्स है। वह जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं जिनको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow