Thursday, February 19, 2026

संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

-Advertise with US-

मुंबईः बड़ी ख़बर माया नगरी मुंबई से है जहां बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की तबियत अचानक बिगड़ गई है। संजय दत्त को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत की बात यह है कि 61 साल के हो चुके संजय दत्त की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। उम्मीद है वो जल्द ही स्वस्थ्य होकर अस्पताल से घर वापस आ जाएंगे।

अपनी तबीयत को लेकर संजय दत्त ने खुद ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने अपनी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की बात कही है। संजय दत्त ने ट्वीट किया है, ‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता था कि मैं ठीक हूँ। मैं वर्तमान में चिकित्सा अवलोकन के अधीन हूं और मेरी COVID-19 रिपोर्ट नकारात्मक है। लीलावती अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की मदद और देखभाल से, मुझे एक या दो दिन में घर आ जाना चाहिए। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’

इधर संजय दत्त की तबीयत को लेकर उनके फैंस काफी परेशान हैं और दुआ कर रहे हैं की वो जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो जाएं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow