Sunday, April 12, 2026

कोरोना संक्रमित लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का निधन

-Advertise with US-

नई दिल्लीः भारतीय लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे और साँस में परेशानी के बाद उन्हें 2 अप्रैल को AIIMS में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने साझा की है।

दिवंगत न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का जन्म 12 नवंबर 1957 को हुआ था। उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक  किया और दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई की। उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और 9 अक्टूबर 2006 को उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के रूप में पदोन्नत किया गया।

21 नवंबर 2007 को उन्होंने उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्होंने 7 जुलाई 2018 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 27 मार्च 2019 को न्यायमूर्ति त्रिपाठी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने अभिनव विचारों और इनपुट के साथ भारत के लोकपाल संस्थान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनके निधन पर लोकपाल परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार के लिए अपनी संवेदनाए व्यक्त की है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow