Tuesday, March 17, 2026

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, संस्थापक सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ

-Advertise with US-

लखनऊः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और संस्थापक सदस्य चंद्र प्रकाश राय गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। राय उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान राज्य मंत्री थे, लेकिन पिछले तीन साल से सक्रिय राजनीति से दूर रहे। एक मीडिया संस्थान को दिए अपने बयान में राय ने कहा कि वह राहुल गांधी की विचारधारा से बेहद प्रभावित हैं। देश में केवल राहुल गांधी हीं एक मात्र नेता हैं जो भ्रष्टाचार और फासीवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं।

चंद्र प्रकाश राय का समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के साथ घनिष्ठ संबंध थे। 1967 में जब मुलायम सिंह यादव जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़कर पहली बार विधायक चुने गए थे, तब राय ने चुनाव अभियान का प्रबंधन किया था।

1992 में जब मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का गठन किया, तो उन्होंने राय को पार्टी का संस्थापक महासचिव नियुक्त किया। हालाँकि, मुलायम सिंह यादव के साथ मतभेदों के कारण 1994-95 में राय ने सपा छोड़ दी और कुछ समय के लिए कांग्रेस में शामिल हो गए। बाद में वे पुनः समाजवादी पार्टी में लौट आए और 1997 में राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला।

2006 में, जब मुलायम सिंह यादव यूपी के सीएम थे, राय को राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था। 2012 में जब अखिलेश यादव सीएम बने तो राय फिर से राज्य मंत्री बने, लेकिन 2014 में सपा की हार से उनका पार्टी से मोहभंग हो गया और उन्होंने पार्टी छोड़ दी.

- Advertisement -

2017 में, राय समाजवादी पार्टी में लौट आए, लेकिन 2018 में मुख्य प्रवक्ता के रूप में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी की स्थापना मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव ने की थी। पार्टी का बाद में 2022 में समाजवादी पार्टी में विलय हो गया। राय 2020 से सक्रिय राजनीति से दूर रहे और अब 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow