Sunday, February 8, 2026
Homeनेशनल-इंटरनेशनलनेशनलसंयुक्त किसान मोर्चा के समन्वय समिति से योगेंद्र यादव का इस्तीफा

संयुक्त किसान मोर्चा के समन्वय समिति से योगेंद्र यादव का इस्तीफा

नई दिल्लीः देश के जानेमाने समाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की समन्वय समिति से इस्तीफा दे दिया। यादव ने जिम्मेदारियों के लिए पनी जगह जय किसान आंदोलन के अध्यक्ष अविक साहा का नाम सुझाया।

यादव ने अपने त्याग पत्र में लिखा, “सभी जन आंदोलनों और विपक्षी राजनीतिक दलों के बीच समन्वय को प्राथमिकता देने के लिए मुझे संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाना चाहिए।” यादव ने आगे कहा कि ‘जय किसान आंदोलन’ के सदस्य होने के नाते वह हमेशा एसकेएम के सिपाही रहेंगे।

योगेन्द्र यादव स्वराज इंडिया के प्रमुख भी हैं। यादव केंद्र द्वारा पेश किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के प्रमुख नेताओं में से थे।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Must Read

spot_img