Tuesday, February 17, 2026

World Bee Day: 5 राज्यों में 7 जगह हनी टेस्टिंग लैब एंड प्रोसेसिंग यूनिट का होगा शुभारंभ

-Advertise with US-

नई दिल्लीः केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय शुक्रवार को टेंट सिटी-II, एकता नगर, नर्मदा, गुजरात में विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day) पर वृहद राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इस अवसर पर तोमर 5 राज्यों में 7 जगह स्थापित की गई हनी टेस्टिंग लैब एंड प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन भी करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मधुमक्खीपालन को बढ़ावा देते हुए देश के छोटे किसानों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाना है।

लोगों को स्वस्थ रखने व इस संदर्भ में विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने में मधुमक्खियों एवं अन्य परागणकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day) के रूप में घोषित किया है। इसे ध्यान में रखते हुए, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय देश के सभी मधुमक्खीपालकों को साथ लेकर इस महत्वपूर्ण दिन का उत्सव मना रहा है, जिससे जागरूकता बढ़ेगी।

प्रमुख कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मंत्री  तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व शोभा करंदलाजे विशेष अतिथि होंगे। गुजरात की कृषि मंत्री मटेजा वोडेब, स्लोवेनिया गणराज्य की राजदूत कोंडा रेड्डी चाववा, भारत के एफएओ प्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम में रहेगी। समारोह में मधुमक्खी पालक किसान, प्रसंस्करणकर्ता, उद्यमियों सहित शहद उत्पादन से जुड़े अन्य हितधारक शामिल होंगे।

समारोह के दौरान मधुमक्खीपालन क्षेत्र में मधुमक्खी की विविध किस्में व उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए मधुमक्खीपालकों, प्रसंस्करणकर्ताओं और मधुमक्खीपालन क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों द्वारा अनेक स्टालों के साथ एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मधुक्रांति पोर्टल में मधुमक्खीपालकों का आजीवन पंजीकरण अभियान चलाने के लिए मधुक्रांति पोर्टल की कार्यान्वयन एजेंसी इंडियन बैंक भी एक स्टॉल लगाएगी। मधुमक्खीपालकों के बीच मधुमक्खीपालन के वैज्ञानिक ज्ञान को उन्नत करने के लिए “उत्पादन प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन के अनुसंधान तथा विकास- अनुभव साझेदारी व चुनौतियां” एवं “विपणन चुनौतियां और समाधान (घरेलू/वैश्विक)” पर परिचर्चा तथा तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisement -

World Bee Day के अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोमर गुजरात से जम्मू-कश्मीर में पुलवामा, बांदीपोरा व जम्मू,  कर्नाटक के तुमकुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर  तथा पुणे और उत्तराखंड में स्थापित हनी टेस्टिंग लैब एंड प्रोसेसिंग यूनिट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow