नोएडा की 620 इंडस्ट्री को संचालन की अनुमति, 3500 स्टाफ संभालेंगे काम

News Stump

नोएडा: पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से देश के उद्योग बंद पड़े है। इसेसे देश की अर्थ्यवस्था को बड़ा झटका लगा है, साथ ही कई लोग बेरोजगारी के कागार पर पहुंच गए हैं। इस बीच दिल्ली से सटे नोएडा में स्थापित इंडस्ट्रीज के लिए एक अच्छी ख़बर आई है। यहां से संचालित होने वाली 620 इंडस्ट्री को शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई है।

- Advertisement -

इस बात की जानकारी देते हुए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने शुक्रवार को बताया कि नोएडा में 620 उद्योगों को संचालित करने का आदेश दिया गया है। यहां काम करने वाले कुल 32500 स्टाफ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उचित दूरी के साथ काम करेंगे। उन्हों ने बताया कि अभी तक रेड ज़ोन में होने के कारण 1500 आवेदनों को अस्वीकृत भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि 17 बिल्डर प्रोजेक्ट को 3100 लेबर के साथ कंस्ट्रक्शन के लिए आवेदन स्वीकार किया गया है। इसके साथ ही 30 नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट्स को भी अनुमति दी गई है। बकौल महेश्वरी यह कदम उत्तर प्रदेश के साथ- साथ देश के अर्थ्यवस्था के लिए भी एक सकारात्मक कोशिश है।

Sponsored
Share This Article
Follow:
With the system... Against the system
Leave a Comment