Friday, March 20, 2026

HDFC बैंक की हाजीपुर शाखा में दिनदहाड़े 1.19 करोड़ की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

-Advertise with US-

वैशालीः बिहार में बेलगाम अपराधियों के कारस्तानी की सबसे बड़ी ख़बर जिले के हाजीपुर से है। यहां अपराधियों ने HDFC बैंक की शाखा से दिनदहाड़े 1.19 करोड़ रुपये लूट लिए। इस वारदात को बाइक सवार पांच बदमाशों ने अंजाम दिया और असलहे लहराते हुए फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही बदमाश ब्रांच में घुस गए। उन्होंने हथियारों के दम पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि कुल पांच बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया। जब आरोपी फरार हो गए तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

इस सनसनीखेज वारदात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना के बाद से ही शहर में नाकेबंदी कर दी गई और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का हुलिया पता लग चुका है। उसके आधार पर जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों तक पहुंचने में जल्द ही कामयाबी मिल सकती है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow