Monday, March 2, 2026

दृश्यम, मदारी के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन

-Advertise with US-

नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन हो गया। कुछ समय से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। कामत हैदराबाद के Asian Institute of Gastroenterology में एडमिट थे।

सूत्रों ने बताया था कि निशिकांत को ICU में रखा गया है और उनकी स्थिति क्रिटिकल लेकिन स्थिर है। निश‍िकांत कामत के निधन पर अजय देवगन ने शोक व्यक्त किया है। अजय ने उनके डायरेक्शन में दृश्यम फिल्म में काम किया था।

अस्पताल में भर्ती होने पर निशिकांत कामत की हेल्थ को लेकर एक प्रेस स्टेटमेंट जारी किया गया था। इसमें बताया गया था कि निशिकांत को 31 जुलाई को AIG अस्पताल लाया गया। उनकी देख-रेख करने के लिए सीनियर डॉक्टर्स की एक टीम बनाई गई थी जो लगातार उनकी हेल्थ पर नजर बनाए हुए थी। इस टीम में कई Gastroenterologists, Hepatologists भी मौजूद थे। डायरेक्टर की स्थिति नाजुक बताई गई थी।

निशिकांत कामत एक्टर और डायरेक्टर दोनों रह चुके थे। उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में विलेन का किरदार निभाया था और उन्हें इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिली थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म भावेश जोशी: सुपरहीरो में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी काम किया था।

- Advertisement -

कामत ने 2008 में आई फिल्म मुंबई मेरी जान से अपने डायरेक्शन कॅरियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अपनी रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग के लिए उनके डायरेक्शन की काफी प्रशंसा हुई थी। निशिकांत ने हमेशा से ही समाज से जुड़े कुछ डार्क पहलुओं को इस्तेमाल कर फिल्में बनाई हैं और वे इंडस्ट्री में अपना अलग मकाम हासिल कर चुके थे।

गौरतलब है कि वे अपनी फिल्म दरबदर की तैयारी कर रहे थे। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज होने वाली थी।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow