Wednesday, February 11, 2026

मुहिमः बुनियादी सुविधाओं को तरसते बिहार के इस गाँव की टूट रही है सरकार से उम्मीद

-Advertise with US-

रोहतासः भारत गाँवों का देश है। इसकी आत्मा गाँवों में वास करती है। इसलिए भारत के विकास को नापना है तो गाँवों के हालात को जानना जरूरी है। लिहाजा, हमने अपनी खास पेशकश “मुहिम” की शुरुआत गाँव से की है। “मुहिम” के तहत आज हम आपको रुबरु कराएंगे रोहतास जिला के इटढ़ियाँ गाँव से। यह गाँव बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत काराकाट प्रखंड के बेनसागर पंचायत का हिस्सा है। यहां अभी पंचायत चुनाव की गहमा गहमी है। चुनाव तीसरे चरण में है जिसके लिए 8 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। बहरहाल, हम बात चुनाव की नहीं गाँव के हालात की करेंगे।

बिक्रमगंज अनुमंडल से 12 किमी की दूरी पर कांव नदी के किनारे बसा है इटढ़ियाँ गाँव। लगभग 4000 आबादी वाले इस गाँव में अधिकांश परिवारों की जीविका पूरी तरह से खेती पर निर्भर है। कांव नदी की वजह से गाँव में कभी सुखाड़ की समस्या आड़े नहीं आती। खेती ठाक-ठाक होती है, लेकिन शहर से गाँव काफी दूर हो जाता है, क्योंकि यहां आने-जाने के लिए नदी पर फिलहाल पूल नहीं है। एक छोटी सी पुलिया है, जिसके सहारे पैदल या फिर मोटरसाइकिल और साइकिल के जरिए लोग अनुमंडीय शहर बिक्रमगंज तक आना-जाना कर लेते हैं। समस्या तब जटिल हो जाती है, जब गाँव के गंभीर मरिजों को ईलाज के लिए अस्पताल जाना होता है और वाहन गाँव तक नहीं पहुंच पाता।

पंचायती राज व्यवस्था चारो खाने चित्त

अब गाँव के अंदर की बात करें, तो यहां के लोगों का जीवन काफी मुश्किलों भरा है। यहां के लोग गलियों में नहीं नालियों में चलते हैं। विकास से कोसो दूर यह पूरा का पूरा गाँव कचड़े के ढेर पर बसा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरी अन्य बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। अगर सुविधाएं थोड़ी-बहुत हैं भी, तो जीर्ण शीर्ण स्थिति में। पूरे गाँव की हालत देखकर लगता है, जैसे पंचायती राज व्यवस्था में सरकार की सारी सुविधाएं यहा पहुंचने से पहले खत्म हो जाती हैं।

Itadhiyan

गाँव में नहीं पहुंच पाती सरकार की योजनाएं

इटढ़ियाँ गाँव के लोगों का कहना है कि सरकार ने जिस तरह से गाँवों के विकास के लिए खजाना खोल रखा है, उसका एक फीसदी भी इस गाँव में सही तरीके से नहीं पहुंच पाता। शौच मुक्त भारत के लिए हर घर शौचालय और पीने के लिए हर घर नल का जल तो छोड़ दीजिए, यहां कई परिवार ऐसे हैं जो खुले आसमान के नीचे बसर करने को मजबूर हैं क्योंकि इन्हें आवास भी नहीं मिल सका है। बात मनरेगा (MNREGA) की करें तो साहबों की मेहरबानी से लोगों को रोजगार और मजदूरी दोनों बस कागजों पर मिलता है। मुखिया हो या सरपंच या फिर सांसद और विधायक किसी का भी ध्यान इस गाँव पर नहीं है।

Itadhiyan

छत की कौन कहे, भूख से संग्राम करना पड़ता है

एक घर की जर्जर पड़ी पुरानी कच्ची दीवार जिस पर पूर्व सांसद उपेंद्र कुशवाहा का नाम संगमर्मर के पत्थरों पर मोटे अक्षरों मे लिखा है उसमें रहने वाले कहते हैं, ‘सांसद महोदय के नाम ने तो इस दीवार पर अपना ठिकाना तलाश लिया, लेकिन इसकी चार दिवारी में रहने वाले लोग भूखे-नंगे और बे-छत जि रहे हैं, जिस पर किसी का ध्यान नहीं।’ गाँव के भूमिहिन  बुजुर्ग दंपति द्वारिका नाथ तिवारी और सरस्वती देवी की हालत तो पूछो मत। सर पर छत की जरूरत तो इनके लिए बहुत बाद में आती है, जिने के वास्ते दो जून की रोटी के लिए भी संग्राम करना पड़ता है। यही हालत गाँव के कन्हैया राय, जगदीश बढ़ई  और कई दूसरे परिवारों की भी है।

Itadhiyan

कुल मिलाकर इटढ़ियाँ गाँव सरकार और उसकी व्यवस्था की उदासीनता का शिकार है। सरकार की योजनाएं यहां तक नहीं पहुंचती और अगर भूले बिसरे पहुंचती भी हैं, तो लाभ उन्हीं लोगों को मिल पाता हैं जिन्हे वास्तविक तौर पर इसकी जरूरत नहीं है। दबे-कुचले, बेबस और लाचार लोग वंचित रह जाते हैं, जिनकी तादाद इस गाँव में ज्यादा है।

News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

बिहार में विकास का नया पैमान: बोलेरो से फॉर्च्यूनर तक पहुँचे...

0
MLA Gopal Agarwal
बिहार में विकास पर एक नया पैमाना सामने आया है - जनप्रतिनिधियों की गाड़ियों का अपग्रेड। बोलेरो से फॉर्च्यूनर तक के इस “विकास मॉडल” के बीच सवाल उठता है कि क्या शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार भी उसी रफ्तार से आगे बढ़े हैं?

NEET छात्रा मौत केस: मीडिया को नसीहत देती मैथिली ठाकुर, पर...

0
Maithili Thakur on NEET Student Death Case
जहानाबाद की छात्रा की रहस्यमय मौत को एक महीना बीत चुका है। विधायक मैथिली ठाकुर ने मीडिया को संजीदगी बरतने की नसीहत दी, लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिस्टम और प्रशासन भी उतनी ही गंभीरता दिखा रहे हैं?

बिहार में राजनीति का नया तूफ़ान: पप्पू यादव गिरफ्तार, माहौल तनावपूर्ण

0
Pappu Yadav arresting
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के घर उस वक्त हाई टेंशन माहौल उत्पन्न हो गया जब देर रात पटना पुलिस...

“घूसखोर पंडित” विवाद: शीर्षक, संवेदनशीलता और समाज के आईने में सिनेमा

0
Ghooskhor Pandit, Ghooskhor Pandit Controversy
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म “घूसखोर पंडित” जैसे शीर्षक पर पहली नज़र में कुछ लोगों को आपत्ति हो सकती है, लेकिन Ghooskhor Pandit Controversy पर गहराई से सोचें तो यह किसी जाति विशेष पर टिप्पणी नहीं, बल्कि एक सामाजिक व्यंग्य है

बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

0
बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में एनडीए के सचेतकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सदन की कार्यवाही के दौरान प्रभावी भूमिका, समन्वित रणनीति और सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
-Advertise with US-