Home नेशनल-इंटरनेशनल नेशनल राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- भाजपा सरकार में रविवार-सोमवार का...

राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- भाजपा सरकार में रविवार-सोमवार का फर्क ही खत्म

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर सियासी हमला बोला है। उन्हों ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन तले सप्ताहिक छुट्टी और कार्य दिवस के बीच का अंतर समाप्त हो गया है क्योंकि ‘नौकरियां ही नहीं हैं’।

गांधी ने ट्विटर पर अमेरिका की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड द्वारा भारत में कारों का उत्पादन बंद करने की घोषणा संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया, जिसमें उद्योग के अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 4,000 से अधिक छोटी फर्में बंद हो सकती हैं।

NO COMMENTS

Exit mobile version